इटही नहर के पास लावारिस हालत में बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

kaimur News : पुलिस के अनुसार बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 53 F 0340 है, जो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया है.

kaimur News : (मैनुद्दीन शाह)  दुर्गावती थाना पुलिस ने बुधवार शाम इटही नहर चाट के समीप से एक लावारिस पल्सर बाइक बरामद की है. बाइक नहर किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली. प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है.

पुलिस के अनुसार बरामद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 53 F 0340 है, जो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है. बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया है.

काफी देर से गिरी थी बाइक, पुलिस जब्त कर ले गई

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक काफी देर से वहां पड़ी हुई थी, लेकिन चालक या किसी अन्य व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका.

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि बाइक के नंबर प्लेट और चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: रामगढ़ में 29 मई से बिहार-यूपी की 7 टीमों के बीच हॉकी टूर्नामेंट, 31 मई को महिला खिलाड़ियों का मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >