छत पर खेलते समय कटे तार के संपर्क में आयी मासूम, मौत

kaimur news.जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में छत पर खेलने के दौरान बिजली के करेंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. हादसा बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे का बताया जाता है.

चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की घटना

भभुआ सदर.

जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में छत पर खेलने के दौरान बिजली के करेंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी. हादसा बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे का बताया जाता है.मृत बच्ची की पहचान लोहरा गांव निवासी जोगिंदर गोंड की पुत्री अयोध्या कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी. इसी दौरान वह छत से गुजरे कटे हुए बिजली तार के संपर्क में आ गयी. करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी.घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विनय तिवारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.सदर अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित किये जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि मृत घोषित किये जाने के बाद परिजन बच्ची के शव को बगैर पोस्टमार्टम कराये ही घर लेकर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >