Kaimur News : पुलिस पर जानलेवा हमला के मामले में बेतरी से पति-पत्नी गिरफ्तार

होली के दिन रंग लगाने के विवाद में बेतरी गांव में हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है.

भभुआ सदर. होली के दिन रंग लगाने के विवाद में बेतरी गांव में हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. धराये दंपती बेतरी गांव निवासी बुधू मुसहर का बेटा राजेश मुसहर और उसकी पत्नी धर्मावती देवी उर्फ धर्मावती कुमारी बतायी जाती है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा शुक्रवार को की जा रही थी. गौरतलब है कि होली के दिन बेतरी गांव में रंग लगाने को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर भभुआ से अर्जुन पासवान के नेतृत्व में डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिस टीम झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने पहुंची, इसी दौरान अचानक लोग पुलिस टीम पर टूट पड़े और ईंट व शीशे से जानलेवा हमला करने लगे. हमले से पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ गया. भागने के क्रम में लोगों द्वारा डायल 112 वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित रहे मुराहु मुसहर, श्यामलाल मुसहर, ठाकुर मुसहर, मन्नू मुसहर और मुराहु मुसहर की पत्नी कमली देवी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >