हाटा में जमीन पर रखी ईंट हटाने को लेकर विवाद, तलवार से हमला कर व्यक्ति को घायल करने का आरोप

Kaimur News : हाटा नगर में जमीन पर ईंट रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मारपीट में एक युवक तलवार के वार से गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में जमीन पर रखी ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान हाटा नगर निवासी महमूद आलम अंसारी के रूप में हुई है. परिजन घायल अवस्था में उन्हें चैनपुर थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

गाली-गलौज के बाद तलवार लेकर लौटने का आरोप

चैनपुर थाने में दिये आवेदन में महमूद आलम अंसारी ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोसी कौशर रंगरेज ने ईंट रखी थी. वह अपने भाई खुर्शीद आलम अंसारी के साथ जमीन पर रखी ईंट हटाने के लिए कहने पहुंचे थे. आरोप है कि इस दौरान कौशर रंगरेज गाली-गलौज करने लगा.

Also Read : महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने सांसद सुधाकर सिंह को सौंपा मांगपत्र

अचानक हमला करने से गंभीर रूप से घायल

आवेदन के अनुसार, गाली देने से मना करने पर कौशर रंगरेज अपने घर चला गया और कुछ देर बाद तलवार लेकर वापस आया. आरोप है कि इसके बाद उसने अचानक हमला कर दिया, जिससे महमूद आलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read : डुमरांव के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण

अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद परिजन घायल महमूद आलम अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. इलाज कराने के बाद उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज करायी.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : चक्की सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर सवाल, पांच कर्मियों के काम करने के बावजूद रजिस्टर में नौ की हाजिरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >