मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के डड़वा निवासी हरेंद्र कुशवाहा को जनसुराज के ओबीसी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. उनकी नियुक्ति का पत्र प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती द्वारा जारी किया गया, जिसमें उनके योगदान और समर्पण की सराहना की गयी है. इस अवसर पर जनसुराज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता उमेश पांडेय ने की और संचालन हरिहर ठाकुर ने किया. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने हरेंद्र कुशवाहा को पिछड़ा वर्ग का मजबूत और लोकप्रिय नेता बताते हुए उनके चयन पर प्रसन्नता जतायी. कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, प्रदेश महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा तथा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर को धन्यवाद दिया. बैठक में अमित राय, प्रवीण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
हरेंद्र बने जनसुराज के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
डड़वा निवासी हरेंद्र कुशवाहा को जनसुराज के ओबीसी प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है
