सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी मामले में किराना दुकानदार गिरफ्तार

सात वर्षीय बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ करने के मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

भभुआ सदर. सात वर्षीय बच्ची से शारीरिक छेड़छाड़ करने के मामले में भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बच्ची से छेड़छाड़ में धराया किराना दुकानदार शहर के छावनी मुहल्ला, वार्ड नौ निवासी शमशुदीन राइन का 30 वर्षीय बेटा परवेज राइन बताया जाता है. मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने भभुआ नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी कि उनकी सात वर्षीय बेटी गुरुवार को सुबह हगीज खरीदने के लिए आरोपित परवेज राइन की दुकान पर गयी थी, इसी दौरान चॉकलेट देने के बहाने वह बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा. इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी, तो आरोपित किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >