कैमूर में सरकारी जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे से मारपीट में छह लोग घायल

चैनपुर के परसिया गांव में सरकारी जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सरकारी जमीन की बंदोबस्ती को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जनवरी बिंद समेत छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घर पर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप

थाना में दिए आवेदन में परसिया गांव निवासी जनवरी बिंद, पिता स्व. पोतन बिंद ने आरोप लगाया कि रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान गांव के मदन बिंद, मुरली बिंद, मनोहर बिंद, राजू बिंद, राहुल बिंद समेत कुल नौ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन भी हुए घायल

शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके भाई धनु बिंद, भतीजा अमलेश बिंद, रमेश बिंद, सुनीता देवी और राजी देवी के साथ भी मारपीट की गई. घटना में सभी छह लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

बंदोबस्ती की रंजिश में मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सरकारी जमीन की बंदोबस्ती उनके पक्ष में होने से दूसरा पक्ष नाराज था. इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने घर पर पहुंचकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >