कैमूर में कार से शराब बरामद, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

भभुआ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 179 लीटर से अधिक देशी-विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई.

Kaimur News : भभुआ थाना क्षेत्र की मनिहारी चौकी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात गोराईपुर-जिगनी रोड पर घेराबंदी कर कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके कब्जे से 179.640 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की है. दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मनिहारी चौकी पर तैनात एएसआई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2:20 बजे सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की खेप बिहार लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोराईपुर-जिगनी रोड पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी.

भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

कुछ ही देर बाद सिल्वर रंग की फोर्ड फिगो कार मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार को रोककर जांच शुरू की तो उसमें सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सशस्त्र पुलिस बल की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया.

कार से शराब और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान कार की डिक्की और पिछली सीट से 179.640 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद हुई. इसके अलावा डैशबोर्ड से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. गिरफ्तार तस्करों की पहचान अभिषेक सिंह (पुत्र नंदबहादुर सिंह, बबुरी, चंदौली) और शुभ कुमार (पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता, सकलडीहा, चंदौली) के रूप में हुई है.

एफआईआर दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

एएसआई उदय प्रताप सिंह के बयान पर दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शनिवार को मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit Sinha

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >