ऑटो में एएनएम के गले से सोने की चेन उड़ायी

ऑटो में बैठकर भभुआ से मोहनिया जाने के क्रम में एक एएनएम के गले से सोने की चेन उड़ा ली.

भभुआ सदर. मंगलवार को एक शातिर महिला ठग ने ऑटो में बैठकर भभुआ से मोहनिया जाने के क्रम में एक एएनएम के गले से सोने की चेन उड़ा ली. इस मामले में दुर्गावती पीएचसी में नियुक्त एएनएम शबनम परवीन ने भभुआ थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह मंगलवार सुबह एकता चौक से सीएनजी ऑटो में बैठकर मोहनिया जा रही थी. इसी दौरान उसकी बगल में बैठी एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन चुरा ली. जब वह मोहनिया पहुंची तब उन्हें इसकी जानकारी हुई. एएनएम ने महिला की पहचान के लिए शहर के एकता चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा, लेकिन फुटेज से फिलहाल सोने की चेन लेकर भागी महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस इस मामले में तहकीकात में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >