सड़क हादसे में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक की लहर

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के करजाव गांव में मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय बच्ची की मौत बुधवार की सुबह इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फोटो.100. पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन प्रतिनिधि, चैनपुर. थाना क्षेत्र के करजाव गांव में मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल छह वर्षीय बच्ची की मौत बुधवार की सुबह इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार करजाव गांव निवासी बिकाऊ गोंड की छह वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी मंगलवार को रोज की तरह हाटा-दुर्गावती पथ स्थित सड़क के पूर्व बने आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी. बताया जाता है कि मंगलवार को करीब तीन बजे वह सड़क पार कर रही थी, तभी खरीगावा की ओर से तेज गति व अनियंत्रित अवस्था में आ रही एक पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशी कुमारी को परिजन तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाने की सलाह दी. इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से बच्ची को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गये, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इधर, मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे, जहां पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.बताया जाता है कि बिकाऊ गोंड के तीन बच्चे हैं. आठ वर्षीय रूचि कुमारी, छह वर्षीय खुशी कुमारी जिसकी इस हादसे में मौत हो गयी व एक दो वर्षीय पुत्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >