Kaimur News : बिना माल दिये ट्रक मालिक से 365000 रुपये की ठगी, एक गिरफ्तार

ट्रक पर आक्शन का माल लादने के लिए बुलाये गये ट्रक मालिक से बिना माल लदे ही 365000 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है.

चैनपुर. ट्रक पर आक्शन का माल लादने के लिए बुलाये गये ट्रक मालिक से बिना माल लदे ही 365000 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में ट्रक चालक के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आराेपित भभुआ के वार्ड तीन निवासी स्वर्गीय राम आशीष खरवार का पुत्र संतोष खरवार बताया जाता है. पुलिस के समक्ष दिये गये फर्द बयान में ट्रक चालक राजस्थान के अरवल जिला अंतर्गत रैनी थाना क्षेत्र के लेपाला गांव निवासी दीनदयाल खान के 28 वर्षीय पुत्र रईस खान ने बताया है कि उसके ट्रक मालिक लक्ष्मणगढ़ निवासी हुरमल खान के पुत्र फारुक खान द्वारा फोन पर सूचना दी गयी कि आक्शन का माल चंदौली से उठाना है. ट्रक लेकर चंदौली जाने का निर्देश प्राप्त हुआ. ट्रक मालिक से मिले आदेश के बाद ट्रक चालक ने बताया कि 24 अप्रैल को समय करीब शाम छह बजे वह चंदौली हाइवे के पास पहुंचा, जहां पहले से ही हाइवे के किनारे ट्रक मालिक का भाई बरकत खान मौजूद था़ उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थेए वह सभी एक गाड़ी से आये थे. ट्रक चालक ने बताया कि गाड़ी में बैठा एक व्यक्ति ट्रक में बैठ गया और चलने के लिए बोला. वह ट्रक को एक सुनसान जगह पर ले गया और बोला कि माल को लोड करना है कांटा करा लीजिए़ इस दौरान ट्रक पर बैठा व्यक्ति फोन पर कुछ लोगों को बुलाया, तो एक कार जिस पर दो व्यक्ति सवार थे वह लोग उतरे और बोले कि जहां ट्रक पर माल लोड करना है पहले उस जगह को देख लीजिए. ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक साथ में लेकर चलते हैं, तो इतने में तीनों व्यक्ति हथियार दिखाकर धमकाने लगे कि तुम लोग अपने मलिक को फोन कर बोलो कि माल लोड हो गया है. माल का पेमेंट हमारे आदमी विकास दुबे को दे दें. ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक पर मौजूद उसके एक आदमी को उन लोगों ने जबर्दस्ती अपने कार में बैठा लिया. ट्रक चालक ने बताया कि इस दौरान उन लोगों से हाथापाई भी हुई, इस दौरान पुलिस की गाड़ी आते देख उसका मनोबल बढ़ा और वह पुलिस की गाड़ी के सामने चला गया, जिसे देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. ट्रक चालक ने बताया पूरी बात जब पुलिस को बतायी गयी, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो भभुआ वार्ड तीन निवासी रामअशीष ष खरवार का संतोष खरवार बताया जाता है. ट्रक चालक ने बताया कि माल लादने के नाम पर उसके मालिक से इन लोगों ने 355000 व विकास दुबे के मोबाइल पर फोन के माध्यम से 10000 सहित कुल 365000 ले लिया लिया गया है. वहीं, इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. साथ ही इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >