नशे की हालत में पियक्कड़ व वारंटी सहित पांच गिरफ्तार

कुदरा में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने की छापेमारी

कुदरा.

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने वारंटी व पियक्कड़ सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के भटवली गांव के सूर्यदेव राय के पुत्र राज कमल राय, कुदरा पूर्व मुहल्ले के भिखारी राम का पुत्र बजरंगी राम, जहानाबाद कुदरा के स्व सोहन राम का पुत्र रमेश राम शामिल है. नशे की हालत में हंगामा कर रहे पियक्कड़ों में कुदरा नगर पंचायत के अजय राम का पुत्र सचिन कुमार व कझार घाट गांव के महेंद्र चौधरी का पुत्र पिंटू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपितों की पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटी व दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >