कैमूर: चैनपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नशे में उत्पात मचा रहे 5 पियक्कड़ गिरफ्तार, जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा मचाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में अलग-अलग गांवों से इन लोगों को दबोचा गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद इन पर मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई की गई है.

Kaimur News: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया. ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर इन सभी को पकड़ा गया. थाने लाकर कराई गई मेडिकल जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मद्यनिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

हाटा समेत चार गांवों से दबोचे गए पियक्कड़

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि हाटा नगर में शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष कुमार (पिता महेंद्र सेठ) और जितेंद्र चौहान (पिता राजू चौहान) को मौके से हिरासत में ले लिया. इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों से मिली शिकायतों के आधार पर सोनाबो गांव से पृषा राय (पिता जंगली राय), बड़ी तकिया से संजय यादव (पिता मर्चाई यादव) तथा सिरबीट गांव से सोहराब धोबी (पिता सरफुद्दीन धोबी) को गिरफ्तार किया गया.

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए सभी पांचों व्यक्तियों के मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी और वे रास्ते पर राहगीरों व स्थानीय लोगों से उलझ रहे थे. हिरासत में लेकर जब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वारा इनकी जांच कराई गई, तो सभी के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई. जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

Also Read: भभुआ में सो रही किशोरी को जहरीले सांप ने काटा: अस्पताल के बदले झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन, मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >