फाइलेरिया अभियान का हुआ शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा खिलाकर प्रखंड प्रमुख व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने किया.

चांद. प्रखंड में फाइलेरिया अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा खिलाकर प्रखंड प्रमुख व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने किया. इसके लिए प्रखंड में 143536 लोगों को दवा देने का लक्ष्य है. इसके लिए प्रखंड में कुल 335846 फाइलेरिया की दवा प्राप्त है. इस कार्यक्रम के लिए प्रखंड में 83 मेगा कैंप टीम, 8 सुपरवाइजर, 162 आशा, 4 वालंटियर को जिम्मेदारी दी गई है. फाइलेरिया अभियान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 10 से 23 फरवरी तक चलेगा. फाइलेरिया की दवा का वितरण तीन दिन तक सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में की जायेगी. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि 23 फरवरी तक फाइलेरिया की दवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >