महिला चोर गिरफ्तार

कैमूर न्यूज : इ-रिक्शे पर बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र की हुई थी चोरी

कैमूर न्यूज : इ-रिक्शे पर बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र की हुई थी चोरी भभुआ सदर. शहर में दो दिन पूर्व इ-रिक्शा पर बैठ कर जा रही एक महिला के गले का मंगलसूत्र व कान का आभूषण समेत 10 हजार रुपये लेकर भागने वाली महिला चोर को पकड़कर बुधवार को भभुआ थाना लाया गया. इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामावतपुर गांव निवासी राजकुमार गुप्ता की पत्नी सरोज कुमारी ने बताया कि दो दिन पहले भभुआ में एकताचौक से इ-रिक्शा पर बैठकर पूरब पोखरा के लिए जा रही थी, तभी पहले से इ-रिक्शा पर बैठी दो महिला चोर उसके गले का मंगलसूत्र व कान से आभूषण समेत 10 हजार रुपये नकदी लेकर भाग निकलीं. बुधवार को भी किसी काम से भभुआ आयी थी. जैसे ही इ-रिक्शा पर बैठी, तो चोरी करने वाली महिला को पहचान कर पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, पुलिस इस मामले में महिला चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >