कैमूर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक

कैमूर जिले में एनएच-19 की सर्विस रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

Kaimur News : स्थानीय थाना क्षेत्र के धनेछा डीह गांव के समीप एनएच-19 की सर्विस सड़क पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

सर्विस रोड पार करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार धनेछा डीह गांव निवासी 65 वर्षीय किसान रामप्यारे सिंह कुशवाहा गुरुवार रात करीब आठ बजे अपनी चाय की दुकान पर खाना लेकर पैदल जा रहे थे. इसी दौरान महमुगंज बाजार की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजन उन्हें तत्काल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

बाइक छोड़कर फरार हुआ आरोपी चालक ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के बाद बाइक चालक अपनी क्षतिग्रस्त बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने बाइक पुलिस के हवाले कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-19 की सर्विस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में रहती है.

पत्नी ने नामजद आवेदन देकर मांगा न्याय मृतक की पत्नी फुलमती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बाइक चालक सुनील डोम को नामजद करते हुए पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachidanand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >