प्याज का पटवन कराने के दौरान अचानक गिरे किसान, हुई मौत

शुक्रवार को चांद थाना क्षेत्र के दारुणपुर गांव में प्याज का पटवन कराने के दौरान अचानक गिरे 55 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी.

भभुआ सदर. शुक्रवार को चांद थाना क्षेत्र के दारुणपुर गांव में प्याज का पटवन कराने के दौरान अचानक गिरे 55 वर्षीय एक किसान की मौत हो गयी. मृत किसान दारुणपुर गांव निवासी स्व सुखराम बिंद के बेटे रामविलास बिंद बताये जाते हैं. परिजनों से पता चला कि मृत किसान शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब अपने खेत में लगे प्याज का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े. अचानक गिरता देख आसपास मौजूद लोग उन्हें उठाकर चांद सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत स्थिर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां लाने के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ प्रणल कुमार ने इसीजी आदि मशीन से जांच कर किसान को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >