भूमिहीनों को जमीन और वासगीत पर्चा देने की मांग, भभुआ प्रखंड कार्यालय में मजदूर संगठन का धरना

Kaimur News : बिहार के भभुआ में खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर संगठन ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. भूमिहीन परिवारों के लिए जमीन और आवास की मांग की गई.

Kaimur News : विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार प्रांतीय खेतिहर एवं ग्रामीण मजदूर संगठन के सदस्यों ने भभुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामरेड दयाशंकर राम ने की. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

भूमिहीन परिवारों को 10-10 डिसमिल जमीन देने की मांग

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए 10-10 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग की. इसके साथ ही सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन लोगों को वासगीत पर्चा देने तथा भभुआ नगर के वार्ड नंबर सात के लोगों की जमीन की मापी कराने सहित कई मांगें उठायी गयीं. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भूमिहीन और गरीब परिवार लंबे समय से अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है.

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने का लगाया आरोप

धरना को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य अध्यक्ष रंगलाल पासवान ने कहा कि सम्राट चौधरी सरकार में पूरे राज्य में नियम-कानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. उन्होंने इसे गरीब परिवारों के साथ सरासर नाइंसाफी बताया.

Also Read : बक्सर में 48 घंटे से बिजली गुल, तार में लगी आग से लोगों में आक्रोश

मांगों पर तत्काल पहल करने की अपील

रंगलाल पासवान ने कहा कि सरकार को गरीबों और भूमिहीन परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी मांगों पर तत्काल पहल करनी चाहिए. संगठन की ओर से कहा गया कि धरना के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचायी जा रही हैं. यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी, तो संगठन आगे आंदोलन को और तेज करेगा.

Also Read : बक्सर: त्योहारों से पहले जगमग होगा डुमरांव, 26 वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटों का सर्वे शुरू

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मजदूर हुए शामिल

धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मजदूर मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

Also Read : डुमरांव दुष्कर्म मामला: आरोपी शिक्षक की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, लोगों के आक्रोश के बीच सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >