जगह-जगह नाला जाम, मूसलाधार बारिस होने पर डूबेगा मोहनिया शहर

अगर नाले की सफाई ठीक तरीके से नहीं हुई, तो घंटों शहर का पानी नहीं निकलेगा. इसका सबसे बुरा असर शहर के निचले इलाकों में पड़ेगा.

मोहनिया शहर… भले ही मानॅसून अभी दस्तक नहीं दिया है, लेकिन कुछ ही दिन में माॅनसून आने वाला हैं. शहरवासियों के दिल में यह दहशत जरूर है कि अगर नाले की सफाई ठीक तरीके से नहीं हुई, तो घंटों शहर का पानी नहीं निकलेगा. इसका सबसे बुरा असर शहर के निचले इलाकों में पड़ेगा. इसमें शहर के चांदनी चौक से लेकर स्टेशन रोड, बस स्टैंड, अनुमंडलीय अस्पताल व एसडीओ आवास के पास के लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी. जबकि, शहर के अन्य मोहल्ला पूरी तरह से जलमग्न हो जायेगा. इनमें शहर के नामचीन व्यापारिक स्थल चांदनी चौक के पास स्टूवरगंज की सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. इससे घंटों दुकानदारी प्रभावित होती है. जबकि, नगर पंचायत का दावा है कि शहर के नाला की सफाई करायी जा रही है. लेकिन सच्चाई यह है कि सफाई किसी भी स्तर पर संतोषजनक नहीं है. क्योंकि, मैनुअल सफाई में सिर्फ कर्मचारी नाले की ऊपरी सतह पर जमा प्लास्टिक कचरा ही निकाल रहे है. जबकि नाले में तीन फुट तक जमा गाद नहीं निकाला जाता है. हालांकि सफाई कर्मचारियों का कहना है लोग नाले पर अतिक्रमण कर रखे हैं, ऐसे में सफाई करने में उन्हें परेशानी होती है. कर्मियों ने बताया की हमेशा सफाई करते हैं, लोग कूड़ा नाला में ही डालते है जिससे जाम हो जाता है. गौरतलब है कि मोहनिया नगर पंचायत का गठन हुए 11 वर्ष से अधिक हो गये हैं, लेकिन अब तक शहर के पानी निकासी का कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गयी है. आज तक रेड क्राॅस के समीप एनएच 2 की सर्विस सड़क का नाला पूर्ण रूप से नहीं बना, आखिर कैसे बरसात का पानी निकलेगा. इसके साथ ही चांदनी चौक व थाना के पास सर्विस सड़क के किनारे जगह-जगह खुले नाला के कारण पूरा नाला गंदगी से भरा हुआ हैं तस्वीर ही बाया कर रही है कि बरसात को लेकर नगर पंचायत कितना गंभीर है और नाला की सफाई आखिर किस स्तर तक करायी जाती है कि हर बरसात के मौसम में सरकारी कार्यालयों से लेकर घरों में पानी घुसता है. #नाला सफाई के नाम पर किया जाता कोरम पूरा# शहरवासियों की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं है. शहर के निचले इलाकों के बरसाती पानी की निकासी का मुख्य स्रोत शहर के मुख्य नाला ही है, जो कूड़ा से भरा हुआ है. लेकिन अच्छी तरह से सफाई नहीं होने से जाम है, जबकि कुछ लोगों ने तो उस अवैध कब्जा कर उसे पूरी तरह से ढक दिया है सड़क के किनारे बने नाले पर दुकानदार अपनी दुकान की सीढ़ी बना कर अतिक्रमण कर लिये है, जिससे कई जगहों पर मुख्य नाला जाम है, जबकि कई जगहों पर नाला की सफाई कई वर्षो नहीं हुई है. कुछ जगहों पर सफाई जो हुई है उसे एक खानापूर्ति ही कहा जा सकता है, जहां नियम के अनुसार सभी नाला को दक्कन हटा कर विधिवत सफाई करनी होती हैं, लेकिन कई जगह नाला पर अपनी सीढ़ी बना कर अतिक्रमण किये है, जिससे नाला की सफाई तक नहीं हो पाती है. लोग बरसात में जलजमाव की परेशानी झेलते हैं. #क्या कहते हैं इओ इस संबंध में नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया बरसात के मौसम को देखते हुए शहर के नाला की सफाई अनुमंडल कार्यालय के समीप से करायी जा रही है. इसके साथ ही सभी वार्ड में भी सफाई की जायेगी. #बरसात में पानी निकासी को लेकर गंभीर नहीं है नगर पंचायत चांदनी चौक, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, अनुमंडलीय अस्पताल के पास होगी सबसे अधिक परेशानी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >