घर-घर जाकर प्रगणक 34 बिंदुओं पर मकान का करेंगे गणना

रामपुर में डिजिटल मकान गणना को लेकर बीडीओ ने दी विस्तृत जानकारी, दो मई से 31 मई तक चलेगा गृह गणना कार्य

फोटो.23.प्रगणक को नियुक्ति पत्र देते बीडिओ रामपुर में डिजिटल मकान गणना को लेकर बीडीओ ने दी विस्तृत जानकारी, दो मई से 31 मई तक चलेगा गृह गणना कार्य प्रगणक और सुपरवाइजर को दिये निर्देश, 174 प्रगणक और 17 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति प्रतिनिधि, रामपुर प्रखंड के बेलाव स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में बुधवार को बीडीओ दृष्टि पाठक ने दो मई से 31 मई तक होने वाली मकान गणना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान बीडीओ श्री पाठक ने बताया कि भारत की पहली डिजिटल जनगणना (जनगणना 2027) का पहला चरण एक अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है, जिसमें स्व-गणना और मकान सूचीकरण शामिल है. उन्होंने बताया कि स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक चला, जिसमें सभी पदाधिकारी और कर्मियों की ओर से कार्य पूर्ण किया गया. जनगणना कार्य को लेकर प्रगणक और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि दो मई से 31 मई तक गृह गणना का कार्य चलेगा. यह संपूर्ण कार्य पूर्णतया डिजिटल मोड में किया जायेगा. इस कार्य के लिए प्रखंड स्तर पर चार्ज ऑफिसर के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक और सहायक चार्ज पदाधिकारी के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद को जिम्मेदारी दी गयी है. जनगणना कार्य के लिए कोषांग का गठन किया गया है, जिसमें चार शिक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. क्षेत्र में मकान गणना कार्य के लिए 174 प्रगणक और 17 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिनका प्रशिक्षण पूर्व में पूरा हो चुका है और क्षेत्र भी आवंटित कर दिया गया है. बुधवार को बीडीओ की ओर से सभी प्रगणक और सुपरवाइजर को दो मई से 31 मई तक चलने वाले मकान गणना कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये. उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया. साथ ही मार्गदर्शिका, पहचान पत्र और डिजिटल नक्शा भी उपलब्ध कराया गया. बताया गया कि घर-घर जाकर प्रगणक 34 बिंदुओं पर मकान का सर्वे करेंगे. आम नागरिक चाहें, तो लिंक के माध्यम से स्व-गणना भी कर सकते हैं. इसके बाद प्रगणक घर पर जाकर उसका सत्यापन करेंगे. स्व-गणना के दौरान 11 अंकों का कोड देना होगा और मोबाइल नंबर भी साझा करना होगा. आधार कार्ड देने की आवश्यकता नहीं होगी. यदि कोई स्व-गणना नहीं करता है तो प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी लेकर गणना पूर्ण करेंगे. इस दौरान शिक्षकों की भी उपस्थिति रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >