चैनपुर में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े, उपभोक्ताओं पर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है. इस्माइलपुर और नरसिंहपुर गांवों में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा. दोनों मामलों में कुल 1 लाख 30 हजार 877 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर और नरसिंहपुर गांव में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामलों का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान दोनों उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पकड़ा गया. विभाग की ओर से दोनों मामलों में कुल 1 लाख 30 हजार 877 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया है.

इस्माइलपुर में बिना वैध कनेक्शन चल रहा था विद्युत मोटर

सहायक विद्युत अभियंता भभुआ ग्रामीण संतन कुमार कौशल ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना पर उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम में चैनपुर के विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह समेत क्षेत्रीय कामगार शामिल थे. टीम ने सबसे पहले इस्माइलपुर गांव में महेंद्र प्रताप सिंह, पिता टेंगरी सिंह के कृषि परिसर की जांच की. यहां पटवन के लिए लगाए गये विद्युत मोटर को बिना वैध कनेक्शन के संचालित करते पाया गया. इस मामले में विभाग ने 33 हजार 22 रुपये का जुर्माना लगाया.

Also Read : कैमूर: दो बच्चों के साथ विवाहिता लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज

नरसिंहपुर में मीटर बाइपास कर की जा रही थी बिजली चोरी

वहीं, नरसिंहपुर गांव में योगेंद्र यादव के परिसर की जांच के दौरान घरेलू मीटर को बाइपास कर अलग तार के जरिए बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया. विभाग ने इस मामले में 97 हजार 855 रुपये का जुर्माना लगाया है.

Also Read : कैमूर: सरकारी बाहा पर अतिक्रमण से जल निकासी बाधित, सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका

दोनों मामलों में प्राथमिकी के लिए थाने में दिया आवेदन

विद्युत विभाग की टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाने में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

Also Read : भभुआ शिक्षा भवन में हिंदी दिवस पर कविता व भाषण, शिक्षकों ने भाषा के महत्व पर डाला प्रकाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >