भभुआ शहर. पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य किये जाने के कारण पुराने विद्युत शक्ति उपकेंद्र, भभुआ से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की विद्युत सेवा अस्थायी रूप से बंद रखी जायेगी. विद्युत विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के कारण टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, टाउन-4 के साथ भगवानपुर व चैनपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि पावर हाउस में आवश्यक तकनीकी मेंटेनेंस कार्य का निर्णय लिया गया है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पूर्व अपने जरूरी विद्युत आधारित कार्य निबटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. विद्युत विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जायेगी.
पुराने विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आज बिजली रहेगी बाधित
पुराने विद्युत शक्ति उपकेंद्र, भभुआ से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी
