फ्रेंडली मैच में बिजली विभाग की टीम पांच विकेट से विजयी

स्थानीय शहर के जगजीवन मैदान में रविवार की सुबह पुलिस विभाग और बिजली विभाग के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया

मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के जगजीवन मैदान में रविवार की सुबह पुलिस विभाग और बिजली विभाग के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल किया. विजेता टीम व उप विजेता टीम को मोहनिया डीएसपी ने शील्ड देकर सम्मानित किया. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित 15 ओवर के मैच में पुलिस टीम ने 122 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजली विभाग की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दो ओवर शेष रहते ही 5 विकेट खोकर 123 रन बना लिये और मुकाबला अपने नाम कर लिया. पुलिस टीम की कप्तानी मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि बिजली विभाग की टीम का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता श्रीकांत उपाध्याय ने किया. मैच समाप्ति के बाद मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बिजली विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर इशु यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. इसके साथ ही विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, बिजली विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी, बिजली विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >