नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 18 को

नीय नगर पंचायत मोहनिया में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है.

मोहनिया शहर. स्थानीय नगर पंचायत मोहनिया में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. 18 अप्रैल को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव होना है, जिसे लेकर एसडीएम द्वारा पत्र जारी कर वार्ड पार्षदों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. भेजे गये पत्र में कहा गया है कि बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 के तहत सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जाना है, जिसके आलोक में यह चुनाव 18 अप्रैल को होगा. निर्वाचन की प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय मोहनिया के सभागार में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी. सभी पार्षदों को निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया 18 अप्रैल को नगर पंचायत मोहनिया के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव होगा, जिसको लेकर सभी वार्ड पार्षद को उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >