सड़कों पर बहा नाले का गंदा पानी, लोग परेशान

नगर पर्षद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल, संक्रमण व बीमारियों के खतरे से डरे लोग

नगर पर्षद की सफाई व्यवस्था की खुली पोल, संक्रमण व बीमारियों के खतरे से डरे लोग भभुआ ग्रामीण. शहर में हल्की बारिश या नियमित जलापूर्ति होते ही नगर पर्षद की व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है. शहर के कई प्रमुख इलाकों एकता चौक, सदर अस्पताल मार्ग व पुलिस लाइन जाने वाले रास्तों सहित जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी है. सड़कों पर नाले का पानी फैल जाने से हालात और भी बदतर हो गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई समय पर नहीं होने व जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी है. स्थिति यह है कि लोगों को नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों व उनके परिजनों को हो रही है, जिन्हें सदर अस्पताल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, स्कूली बच्चों व रोजाना कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को भी जलजमाव से जूझना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों ने नगर पर्षद से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की नियमित सफाई कराने व खराब पड़ी पाइपलाइन की मरम्मत की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके. अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >