Kaimur News : कैमूर जिले के दुर्गावती गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला. स्थानीय मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने गुरुओं का स्मरण किया तथा मंदिरों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की. दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष रूप से भजन-कीर्तन और शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को आदिगुरु एवं सर्वोच्च गुरु के रूप में स्मरण करते हुए उनके गुणों का वर्णन किया. भक्ति गीतों और शिव चर्चा से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. मंदिर के पुजारी संजय मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है. कहा कि वेदों और शास्त्रों में गुरु को ज्ञान का प्रकाश देने वाला बताया गया है तथा गुरु के दिव्य वचनों की प्रतिध्वनि से मन और अंतःकरण पवित्र हो जाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे दिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा.
कैमूर: गुरु पूर्णिमा पर मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना की

दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर भजन -कीर्तन करती महिलाएं आदि श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
Copied link
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दुर्गावती प्रखंड में आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा. स्थानीय मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने गुरुओं को याद किया. दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन और शिव चर्चा का आयोजन किया गया.