कैमूर : चैनपुर में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में लगी कतार

सावन मास की अंतिम सोमवारी पर चैनपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा.

चैनपुरप्रखंड क्षेत्र में सावन मास की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा.

दूध, जल, शहद, दही व फल से की बाबा भोले की पूजा

चैनपुर बाजार स्थित हरसू ब्रह्म मंदिर में भी अंतिम सोमवारी को सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचने लगे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता दोपहर तक लगा रहा. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान शिवलिंग पर दूध, जल, शहद, दही, फल और फूल समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई.

मंदिर परिसर में दिखी चहल-पहल

अंतिम सोमवारी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ दोपहर बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी भगवान शंकर का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला. मंदिरों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >