कैमूर में गलत बैंक ट्रांजेक्शन से गए रुपए को साइबर थाना ने कराए वापस, 1930 पर शिकायत का मिला फायदा

कैमूर साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत बैंक ट्रांजेक्शन के कारण फंसे 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर समय पर शिकायत दर्ज कराने से यह संभव हुआ.

Kaimur Cyber Fraud Money Refund : कैमूर साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत बैंक ट्रांजेक्शन के कारण दूसरे व्यक्ति के खाते में चले गए 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर समय रहते शिकायत दर्ज होने से यह कार्रवाई संभव हो सकी.

Kaimur News : गलत ट्रांजेक्शन से दूसरे खाते में चले गए थे रुपये

बेलांव थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव निवासी बंशीधर पांडे के खाते से गलत ट्रांजेक्शन के कारण 50 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे. घटना के बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

साइबर थाना ने तुरंत होल्ड कराई राशि

शिकायत मिलते ही कैमूर साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया और राशि को होल्ड कराया. इसके बाद बुधवार को पूरी 50 हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई.

डीएसपी ने लोगों से की जागरूक रहने की अपील

साइबर थाना की डीएसपी नीतू सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर लोग बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत करने से राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >