भभुआ साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद खाते में वापस आई राशि

भभुआ साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की गलती से गलत खाते में गए 22 हजार रुपये को पीड़ित अतहर खान के खाते में वापस करा दिया है. राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद यह त्वरित कार्रवाई हुई.

Bhabua Cyber Police Online Transaction Recovery : भभुआ साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के कारण दूसरे बैंक खाते में चली गई 22 हजार रुपये की राशि खाताधारक को वापस करा दी. इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है.

Kaimur News : ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की गलती से दूसरे खाते में पहुंचे थे रुपये

साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अतहर खान के बैंक खाते से गलत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के कारण 22 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चले गए थे. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

शिकायत प्राप्त होने के बाद भभुआ साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी 22 हजार रुपये की राशि रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी.

राशि मिलने पर जताया आभार

राशि वापस मिलने के बाद अतहर खान ने भभुआ साइबर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या गलत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की स्थिति में बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >