Kaimur news : कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के समीप मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
किसी काम से निकले थे दंपती
घायलों की पहचान राकेश चौधरी, पिता सुदामा चौधरी, और उनकी पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार रात बाइक से किसी आवश्यक कार्य से घर से निकले थे. अकोढ़ी गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
इलाज जारी
दुर्घटना के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों घायलों का इलाज जारी है. वहीं दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
