बाइक को बचाने में पलटा सीएनजी ऑटो, पांच घायल

मोहनिया-पटना मुख्य मार्ग पर मामादेव के समीप हुई घटना, एक रेफर

मोहनिया-पटना मुख्य मार्ग पर मामादेव के समीप हुई घटना, एक रेफर मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-319 पर मोहनिया-पटना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को मामादेव के समीप एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सवार पांच लोग घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. एक घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के अहिवास गांव निवासी स्वर्गीय सरयु मौर्य के पुत्र दशरथ मौर्य, भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोचाड़ी गांव निवासी राजगृही सिंह के पुत्र दिनेश सिंह, मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी कलेंद्र सिंह की पत्नी मनसा कुमारी, सकरौली गांव निवासी उपेंद्र पासी की पत्नी मीना देवी तथा भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी करीमन मुसहर की पत्नी अतवारी देवी शामिल है. घायलों ने बताया कि वे सभी सीएनजी ऑटो से मोहनिया बाजार जा रहे थे. इसी दौरान सामने अचानक आये एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >