महुआरी विद्यालय में बाल मेला का आयोजन

शनिवार की दोपहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी के प्रांगण में बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

रामगढ़. शनिवार की दोपहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी के प्रांगण में बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को विद्यालय निर्धारित समय से भेजें, जिससे उनकी पढ़ाई नियमित हो सके. उन्होंने सरकार द्वारा दिये जाने वाले पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, डायरी व टीएलएम किट से संबंधित जानकारी भी अभिभावकों को दी. शिक्षक ने कक्षा में पूर्व में पढ़ाये गये पाठ, कविता, शब्दार्थ व प्रश्नों पर भी चर्चा की. इस दौरान बताया गया कि बाल मेला में अलग-अलग स्टॉल जैसे चाट, समोसा, चाय, नमकीन, जूस, खिलौने व हैंडीक्राफ्ट आदि की दुकानें लगायी जाती हैं. साथ ही खेल-कूद गतिविधियों में झूला, लंगड़ी, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि शामिल हैं. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, नाटक व फैंसी ड्रेस तथा रचनात्मक गतिविधियों में चित्रकला, मेहंदी, रंगोली व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है. इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, रचनात्मकता व टीम वर्क को प्रोत्साहित करना, पढ़ाई के साथ मनोरंजन का संतुलन बनाना तथा नेतृत्व, स्वावलंबन व सामाजिक कौशल का विकास करना है. मौके पर शिक्षक अजय सिंह, शिक्षिका रीता सिंह, आशुतोष कुमार, शिक्षक कमलेश शर्मा, परशुराम राम के अलावा गांव के बबन शर्मा, दिनेश राम, मीरा कुंवर, शांति देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >