कैमूर में दलाल से सांठगांठ के आरोप में चांद थानाध्यक्ष निलंबित, SDPO की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

चांद के थानेदार हुए निलंबित

Kaimur News : कैमूर जिले के चांद थाना के थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार को थाना के नाम पर दलाली करने वाले एक व्यक्ति से कथित सांठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है. जांच में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई.

दलाल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच

मामला 17 जुलाई का है, जब चांद थाना के नाम पर दलाली करने वाले धनंजय सिंह उर्फ मंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वह थाना के समीप सब्जी की दुकान चलाने की आड़ में लोगों से केस मैनेज कराने और पुलिस से काम कराने का झांसा देकर रुपये वसूलता था. गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच एसडीपीओ ओमप्रकाश को सौंपी थी.

आत्महत्या मामले में 10 हजार रुपये की वसूली

जांच में सामने आया कि चौरी गांव निवासी अयोध्या सिंह के भतीजे विजय कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी की घर पर मौत हो गई थी. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पूछताछ के लिए मृतका की दादी रामराजी कुंवर को थाने ले आई. इसी दौरान धनंजय सिंह ने परिजनों को डराया कि पूरा परिवार जेल चला जाएगा और मामला खत्म कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की.

पहले 6 हजार, फिर लिए 4 हजार रुपये

डर के कारण परिजनों ने पहले 6 हजार रुपये दिए और शेष 4 हजार रुपये बाद में देने का भरोसा दिलाया. पूछताछ के बाद रामराजी कुंवर के घर लौटने पर धनंजय सिंह लगातार बकाया राशि की मांग करता रहा. बाद में परिवार ने 4 हजार रुपये भी उसे दे दिए.

जांच में थानाध्यक्ष की भूमिका पर उठे सवाल

एसडीपीओ की विस्तृत जांच में पाया गया कि धनंजय सिंह द्वारा की गई वसूली और केस रफा-दफा कराने के पूरे प्रकरण में तत्कालीन चांद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार की भूमिका भी संदिग्ध रही. जांच रिपोर्ट में दलाल और थानाध्यक्ष के बीच मिलीभगत की आशंका जताई गई, जिसके आधार पर एसपी शिखर चौधरी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया.

पहले दलाल गया जेल, अब थानेदार पर गिरी गाज

इस मामले में पहले ही धनंजय सिंह उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अब विभागीय जांच के बाद थानाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : कैमूर में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से ले जा रहे थे शराब की खेप, देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >