कैमूर में कुर्की वारंट लेकर पहुंची पुलिस, घर पर मिले दो फरार आरोपी, तुरंत हुए गिरफ्तार

कैमूर जिले के चैनपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट की तामील के लिए पहुंची पुलिस ने दो ऐसे वारंटियों को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. ये आरोपी पुलिस के सामने उनके घर पर ही मौजूद मिले, जिसके बाद उन्हें फौरन हिरासत में ले लिया गया.

Chainpur Kurki Warrant Arrest Kaimur : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के तामील के लिए पहुंची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी पुलिस को अपने ही घर पर मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया.

Kaimur News : कई बार छापेमारी के बाद भी नहीं मिले थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर बाजार निवासी राजा पासवान के पुत्र मंटू पासवान तथा राजदेव पासवान के पुत्र सुरेश पासवान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर जारी हुआ कुर्की वारंट

पुलिस के अनुसार लगातार फरार रहने पर न्यायालय की ओर से पहले इस्तेहार सह नोटिस जारी किया गया था. पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर परिजनों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना भी दी थी. इसके बावजूद दोनों ने आत्मसमर्पण नहीं किया, जिसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर दिया.

कुर्की से पहले ही दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस जब कुर्की वारंट के तामील के लिए आरोपियों के घर पहुंची तो दोनों वहीं मौजूद मिले. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उन्हें चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >