डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

17 अप्रैल से शुरू होगा महाभियान, पहली बार नागरिकों को मिली स्व-गणना की सुविधा

17 अप्रैल से शुरू होगा महाभियान, पहली बार नागरिकों को मिली स्व-गणना की सुविधा 63 प्रगणक व छह प्रेक्षक संभालेंगे कमान, पारदर्शी डेटा के लिए बनाया गया विशेष पोर्टल मोहनिया शहर. स्थानीय नगर क्षेत्र में जनगणना को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसकी जानकारी देते हुए नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया कि शहर में जनगणना का कार्य 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है. इस बार प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी व आधुनिक बनाने के लिए पहली बार नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमरेशन) की सुविधा प्रदान की गयी है. जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा. इसके लिए 17 अप्रैल से 01 मई तक नागरिक स्वयं सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. स्व-गणना पूरी करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशेष ”एसई आइडी” नंबर प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा. जब प्रगणक घर-घर सर्वे के लिए पहुंचेंगे, तब संबंधित परिवार यह आइडी उन्हें उपलब्ध करायेंगे, जिससे डेटा सत्यापन की प्रक्रिया तेज़ हो सके. वहीं, दो से 31 मई तक जनगणना के प्रथम फेज का मैदानी कार्य चलाया जायेगा. इसके लिए पूरे नगर क्षेत्र को 63 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में विभाजित किया गया है. प्रत्येक ब्लॉक में औसतन 150 घर शामिल होंगे, जिनकी आबादी करीब 700 के आसपास रहने का अनुमान है. इस कार्य के लिए 63 प्रगणकों व छह प्रेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इओ ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यह एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करें व सही जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >