कैमूर: भगवानपुर के स्कूलों की लाइब्रेरी होंगी समृद्ध, BRC से 13 प्रकार की पुस्तकों का वितरण शुरू

भगवानपुर प्रखंड के 93 सरकारी विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 13 प्रकार की ज्ञानवर्धक पुस्तकें वितरित की जा रही हैं।

Kaimur News : भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया है. शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रतिनिधि अपने-अपने विद्यालयों के लिए पुस्तकें प्राप्त करते नजर आए.

एससीईआरटी से मिली हैं पुस्तकें

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आसिफ आनंद ने बताया कि ये पुस्तकें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना से जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से भगवानपुर प्रखंड को उपलब्ध कराई गई हैं.

13 प्रकार की पुस्तकों का किया जा रहा वितरण

उन्होंने बताया कि पुस्तकों में महापुरुषों की जीवनी, बिहार और भारत के मानचित्र, देश-विदेश की भौगोलिक जानकारी, अक्षर ज्ञान, लेखन, शब्द ज्ञान तथा मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कहानियों सहित कुल 13 प्रकार की पुस्तकें शामिल हैं. इन पुस्तकों से विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी और उनकी सोचने-समझने, तर्क करने तथा समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित होगी.

93 विद्यालयों में पहुंचेंगी किताबें

प्रखंड शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट मो. शमीम अहमद ने बताया कि बीआरसी के अंतर्गत प्रखंड में कुल 93 विद्यालय हैं. इनमें से करीब 50 प्रतिशत विद्यालयों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि शेष विद्यालयों में वितरण की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि पुस्तकें विद्यालयों को विधिवत रसीद (रिसीविंग) लेकर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >