खेत में मवेशी चराने से मना करने पर खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत छह घायल

मूंग की फसल चराने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, चार की हालत नाजुक

फोटो 07.घायल का अस्पताल में होता इलाज मूंग की फसल चराने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, चार की हालत नाजुक मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के पुसौली गांव में खेत में मवेशी चराने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इसमें महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया है. मारपीट में पुसौली गांव निवासी जीतन सिंह, धनंजय सिंह, प्रमिला देवी, आशा देवी, सुदामा सिंह व पवन कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, पुसौली निवासी सुदामा सिंह के खेत में मूंग की फसल लगी हुई थी. आरोप है कि बरहुली गांव के कुछ लोग जबरन उनके खेत में भैंस चरा रहे थे. जब सुदामा सिंह और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस दौरान सुदामा सिंह को जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी है. बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा व वे भी इस मारपीट में घायल हो गयीं. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है, जिसको लेकर चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >