मोहनिया शहत:-स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव ले समीप मोहनिया से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहे तीन युवकों की बाइक कर्रा गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों में यूपी के जमालपुर थाना स्थित वाराणसी निवासी प्रियांशु सिंह एवं शुभम सिंह,शामिल हैं.जानकारी के अनुसार तीनो बाइक से वाराणसी जा रहे थे इसी दौरान कुर्रा गांव के समीप डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.चिकित्सकों के अनुसार शुभम सिंह के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल का इलाज अस्पताल में किया गया. फोटो:-घायल का अस्पताल में होता इलाज
कुर्रा गांव के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल,एक रेफर
मोहनिया के कुर्रा गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल। एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

घायल का अस्पताल में होता इलाज | Prabhat Khabar Network