Kaimur News : भोजपुर ने रोहतास को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर- 23 शाहाबाद जोन में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ और रोहतास जिला क्रिकेट संघ के बीच पांचवां मैच खेला गया. इसमें भोजपुर ने उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरपूर मुकाबले में मैच की अंतिम गेंद पर रोहतास को एक विकेट से हरा दिया.

भभुआ सदर. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर- 23 शाहाबाद जोन में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ और रोहतास जिला क्रिकेट संघ के बीच पांचवां मैच खेला गया. इसमें भोजपुर ने उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरपूर मुकाबले में मैच की अंतिम गेंद पर रोहतास को एक विकेट से हरा दिया. सुबह रोहतास डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 227 रन बनायी. रोहतास डीसीए की ओर से समरजीत सिंह ने 44 रन, दीपक कुमार ने 43 रन, अंशू भारद्वाज ने 27 रन, नवीन राज ने 25, वरुण कुमार 18, तरुण सिंह 13 और अंकित राज ने 12 रन बनाये. भोजपुर डीसीए की ओर से परमजीत सिंह व शिवम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट प्राप्त किये और राहुल कुमार, शिवम सिंह, हिमांशु और गुलशन कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. इसके जवाब में रोहतास डीसीए के 227 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम मैच की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर और 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भोजपुर डीसीए की जीत में हरेक बल्लेबाज ने थोड़ा -थोडा़ योगदान दिया, जिसमें परमजीत सिंह ने 38 रन, चंदन राज व हिमांशु सिंह ने 33-33 रन शिवम राज ने 29 रन, गुलशन 22 रन, राहुल सिंह 20 रन, रिषभ ने 19 रन और अमर ने 12 रन का योगदान अपनी टीम को दिया. रोहतास डीसीए के ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ भारद्वाज ने 3 विकेट, अंशु व तरुण ने 2-2 विकेट और प्रथम ने 1 विकेट हासिल किये. परमजीत सिंह को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के संयोजक संजय कुमार ने प्रदान किया. इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे. आज शुक्रवार का मुकाबला मेजबान कैमूर डीसीए और रोहतास डीसीए के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >