Kaimur News : बीसीए अंडर-23 में भोजपुर ने बक्सर को सात विकेट से हराया

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर-23 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के बीच नौवां मैच खेला गया

भभुआ सदर. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में बीसीए अंडर-23 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के बीच नौवां मैच खेला गया. इसमें भोजपुर ने बक्सर को सात विकेट से हरा दिया. सोमवार को भोजपुर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनायी. बक्सर डीसीए की ओर से प्रकाश कुमार ने 28 रन, सचिन कुमार ने 26 रन, अनिकेत व सन्नी ने 20-20 रन, गौरव कुमार ने 17 रन बनाये. भोजपुर डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल कुमार ने 4 विकेट हासिल किया. इसके जवाब में बक्सर डीसीए के 155 रन के दिये लक्ष्य को भोजपुर डीसीए की टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया. इसमें मृत्युंजय सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 52 गेंद पर नाबाद 82 रन की बेहतरीन पारी खेली. अमर कुमार ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाये. भोजपुर के खिलाड़ी राहुल कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया. मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय थे. ऑनलाइन व ऑफलाइन स्कोरिंग विशाल व सौरव कुमार ने की. आज मंगलवार को जगजीवन स्टेडियम में मेजबान कैमूर डीसीए का मुकाबला भोजपुर डीसीए से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >