NEET पेपर लीक विवाद के बीच भभुआ रोड स्टेशन हाई अलर्ट पर, आरपीएफ-जीआरपी ने किया फ्लैग मार्च

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. आरपीएफ और जीआरपी ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च कर स्थिति पर नजर रखी है.

Kaimur News : नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की आशंका के बीच शनिवार को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान पूरे दिन तैनात रहे.

स्टेशन परिसर में आरपीएफ-जीआरपी का फ्लैग मार्च

सुरक्षा व्यवस्था के तहत आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने स्टेशन परिसर और सभी प्लेटफॉर्म पर संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया. इस दौरान आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई. सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य यह था कि किसी भी स्थिति में प्रदर्शन रेलवे स्टेशन तक न पहुंचे और रेल परिचालन प्रभावित न हो.

शुक्रवार के प्रदर्शन के बाद बढ़ी चौकसी

गौरतलब है कि शुक्रवार को नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर भभुआ जिला मुख्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इसी के मद्देनजर शनिवार को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

सामान्य रहा रेल परिचालन

पूरे दिन स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल परिचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार गश्त करते रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >