कैमूर में बीस सूत्री बैठक में योजनाओं की समीक्षा, चापाकल से लेकर नल-जल तक के मुद्दे उठे

रामपुर के बेलाव में बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Kaimur News : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के बेलाव सरकार भवन के सभा कक्ष में सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा बीस सूत्री अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीस सूत्री सचिव रितु रंजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में सभी बीस सूत्री सदस्यों ने हिस्सा लिया.

जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई. साथ ही लंबित कार्यों की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया.

‘अगली बैठक तक पूरा होगा लंबित काम’

बीडीओ रितु रंजन कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों के तहत लंबित सभी कार्यों को अगली बैठक तक हर हाल में पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में सदस्यों से सहयोग की अपील की.

चापाकल, नल-जल और जलजमाव का मुद्दा उठा

बैठक में सदस्यों ने प्रखंड की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. खराब पड़े चापाकलों, नल-जल योजना में अनियमितता, जलजमाव और स्वच्छता की कमी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की जरूरत है, ताकि लोगों को समय पर इसका लाभ मिल सके.

बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

मौके पर अखिलेश सिंह चंद्रवंशी, शिवजी सिंह, राजेश पासवान, शत्रुघ्न सिंह, भरत पासवान, सुरेंद्र त्यागी, बलजीत कुशवाहा, लक्ष्मण राम, शिवपूजन बिंद, आशा देवी, मीरा देवी सहित सभी बीस सूत्री सदस्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >