कैमूर: पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिला समेत पांच गंभीर रूप से घायल

Kaimur News : लोगों ने बताया कि लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो बुधवार को कहासुनी होते-होते मारपीट में बदल गया.

Kaimur News : बेलाव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव में बुधवार की सुबह पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. लाठी-डंडे से हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

घायलों में जगरोपन राम, कमीरा देवी, सतीश कुमार, पान कुवर देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं. परिजन व लोगों ने बताया कि गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गये.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों ने मामले की सूचना बेलाव थाना पुलिस को दे दी है.

आवेदन पर कार्रवाई होगी, फिलहाल पुलिस जांच कर रही

इस संबंध में बेलाव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

Also Read: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: हंगामे के बाद प्रशासन अलर्ट, रोहतास में परीक्षा केंद्रों पर दिखा पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >