पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण युद्ध स्तर पर पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

कैमूर में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिवों और विकास मित्रों के साथ बैठक की. बैठक में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. लंबित योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया.

Kaimur News : रामपुर पंचायत सरकार भवन बेलाव में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों और विकास मित्रों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण एवं लंबित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जीवन प्रमाणीकरण जल्द पूरा करने का निर्देश

बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने सभी पंचायत सचिवों और विकास मित्रों को निर्देश दिया कि वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण युद्ध स्तर पर पूरा करें. उन्होंने कहा कि सत्यापन का डाटा शीघ्र कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खातों में समय पर स्थानांतरित की जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लंबित योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में बीडीओ ने पंचायत सचिवों से उनके पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य अधूरा है या लंबित है, उन्हें चिन्हित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए.

ग्रामीणों को करें जागरूक

बीडीओ ने विकास मित्रों से कहा कि वे ग्रामीणों को जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और सभी पात्र पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि किसी भी लाभुक को पेंशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

साफ-सफाई और जनसमस्याओं पर भी दें ध्यान

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले. इसके लिए सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा. साथ ही पंचायत स्तर पर साफ-सफाई, जलजमाव एवं अन्य जनसमस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में सभी पंचायत सचिव एवं विकास मित्र उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raju kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >