कैमूर: रामपुर पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 18 आवेदन पहुंचे; दो का मौके पर हुआ निष्पादन

रामपुर के बड़कागांव पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में 18 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर दो समस्याओं का समाधान किया और शेष के लिए निर्देश दिए।

Kaimur News : रामपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतुरंजन कुमार ने इसकी देखरेख की. पंचायत के सभी 13 वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर शिविर में पहुंचे.

18 आवेदन हुए प्राप्त, दो का ऑन द स्पॉट समाधान

सहयोग शिविर के दौरान ग्रामीणों की ओर से कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किए गए. इनमें से दो मामलों का अधिकारियों ने जांच के बाद मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया. वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. इससे ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए प्रखंड या जिला कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ी.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में प्रखंड एवं अंचल स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मौके पर अंचलाधिकारी अनु कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद, कृषि पदाधिकारी अनिल मौर्या समेत पंचायत स्तर के विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया से भी अवगत कराया.

पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल

बिहार सरकार की ओर से राज्य की पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही करना है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

शिविर में राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, जमीन संबंधी मामले, नल-जल, बिजली, कृषि अनुदान, जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाती है. संबंधित अधिकारी मामलों की जानकारी लेकर तत्काल समाधान योग्य शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन करते हैं.

ग्रामीणों ने पहल की सराहना की

अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है. इससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ लोगों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान में भी मदद मिल रही है. ग्रामीणों ने भी पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर लगाए जाने की सराहना की. उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी से समस्याएं रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >