बकरीद को लेकर कैमूर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Kaimur News: भगवानपुर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासन ने लोगों से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की.

Kaimur News(पंकज सिंह): कल भगवानपुर थाना सह अंचल क्षेत्र में मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में बीडीओ अंकिता शेखर, थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा तथा प्रभारी सीओ सह राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डों के प्रतिनिधियों एवं अन्य कई गणमान्य व जिम्मेदार नागरिकों ने हिस्सा लिया.

शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की

बैठक में पदाधिकारियों ने विशेष कर त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, आपसी सौहार्द्र बनाए रखने इत्यादि बिंदुओं पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ चर्चा की. साथ हीं प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से कहा कि यदि किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया या फिर अन्य माध्यम से झूठी अफवाह फैलाकर अच्छे-खासे और इस खुशियों वाले त्योहार को प्रभावित करने की कोशिश की, तो ऐसे दोषियों को प्रशासन चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी.

संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें

पुलिस-प्रशासन ने बैठक में शामिल गणमान्यों से कहा कि आप सभी अपने संबंधित क्षेत्रों में त्योहार को सफल बनाने के लिए आमजनों को प्रेरित करें और आपसी भाईचारे के उसे संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें. साथ हीं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना अवश्य दें.

Also Read: बिहार के इस जिले की हर पंचायत में बनेगा आधुनिक मुक्तिधाम, जानिए क्या-क्या होगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >