आज दिव्यांगजनों के बीच होगा सहायक उपकरणों का वितरण

दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए हुई बैठक, बीडीओ ने की तैयारी की समीक्षा

फोटो 4 बैठक में भाग लेते कर्मी दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए हुई बैठक, बीडीओ ने की तैयारी की समीक्षा चैनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना के प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने की. इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे और योजना के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंगलवार को होने वाले विशेष शिविर की व्यापक तैयारी सुनिश्चित की जाये, ताकि किसी भी लाभार्थी को असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच हियरिंग मशीन, ट्राइसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा. पंचायत स्तर पर दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दी जाये और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये. इसके लिए जनप्रतिनिधियों, सेविकाओं, आशा व पंचायत कर्मियों की मदद लेने की बात कही गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर स्थल पर पंजीकरण, सत्यापन व वितरण की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनी रहे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना के तहत जरूरतमंदों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >