भभुआ नगर प्रशासन का अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश - सड़क आम लोगों के लिए, दुकान नहीं बनाने देंगे

भभुआ में एसडीएम और नगर पर्षद ने अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. सड़क किनारे कब्जा करने वाले दो दर्जन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया.

Anti Encroachment Drive in Bhabhau : भभुआ शहर की सड़कों और पटरियों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया. इसमें एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश और नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय शामिल रहे.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

पटेल चौक समेत व्यस्त जगहों पर गए अधिकारी

अनुमंडल प्रशासन और नगर पर्षद की संयुक्त टीम ने शहर के अतिव्यस्त पटेल चौक, जिला जज आवास और जयप्रकाश चौक आदि स्थानों पर सड़क व फुटपाथ पर दुकान का सामान फैलाकर रखने वाले करीब दो दर्जन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया. साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्र में रखे गये गुमटियों और दुकानों को जेसीबी की मदद से जब्त करते हुए नगरपालिका परिसर में भेज दिया. प्रतिबंधित क्षेत्र में रखे बिल्डिंग मैटीरियल को भी जब्त कर संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी.

पटेल चौक पर एसडीएम ने स्थायी दुकानदारों के मनमानी और लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस दौरान पटेल चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को प्रतिबंधित क्षेत्र में बस या अन्य सवारी वाहन लगाने पर तत्काल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया.

ट्रैफिक पुलिस को निर्देश देते एसडीएम| Prabhat Khabar Network

सड़क आम लोगों के लिए, दुकान नहीं बनाने देंगे - प्रशासन

सोमवार को शहर के पश्चिमी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और पटरियां आवागमन के लिए हैं, इन्हें दुकान का विस्तार बनाने की अनुमति किसी को नहीं दी जायेगी. एसडीएम ने दुकानदारों से पटरियों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील करते हुए जल्द से जल्द अपना सामान निर्धारित सीमा के भीतर करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान केवल जुर्माना वसूलने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अतिक्रमण दोबारा करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी.

पटेल चौक के स्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पटेल चौक पर स्थायी रूप से किये गये अतिक्रमण को गंभीरता से लिया. उन्होंने नगर पर्षद के ईओ को ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसडीएम ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ 107 सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें.

अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में सड़क किनारे रखे गये बिल्डिंग मैटीरियल को टीम ने जब्त कर लिया. अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक मार्ग पर बालू, गिट्टी, ईंट या अन्य निर्माण सामग्री रखने पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर जताया संतोष

इधर, जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान से लोगों ने खुशी जाहिर की है. शहर के वार्ड संख्या 10 निवासी अलाउद्दीन अंसारी, अजित प्रसाद आदि का कहना था कि, जबतक स्थायी अभियान और लोगों में जागरूकता नहीं आती तबतक यह समस्या ऐसे ही चलती रहेगी. जरूरत है लोगों के जागरूक होने की. क्योंकि, लोग जागरूक होंगे और अतिक्रमण नही करेंगे तो ऐसी स्थिति बनेगी ही नही.

रवि अग्रवाल, संजय उर्फ राजू आर्या, रवि सिंह आदि का कहना था कि, शहर में किसी भी सड़क पर आप निकले वहां आपको अतिक्रमण और जाम से भेंट हो जायेगा. एकता चौक और पटेल चौक की स्थिति तो और बुरी हो गयी है.

उधर, शहर में अतिक्रमण और फुटपाथ के कब्जे पर बद्री राम, इश्तेखार अहमद का कहना था कि, अधिकारी कभी कभार अभियान चलाकर फिर दूसरे कार्यों में लग जाते हैं. अगर निरंतर अभियान चलाया जाए और फुटपाथी दुकानदारों को कड़ाई से समझाया जाय तो कुछ हद तक इस समस्या का समाधान हो सकता है, क्योंकि, अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर रखना उनकी भी तो जिम्मेवारी है.

सड़क से आठ फीट दूर दुकान लगाने का निर्देश

भभुआ नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि अतिक्रमण शहर की एक बड़ी समस्या है. इसके समाधान के लिए जिला और नप प्रशासन लगातार प्रयासरत है. फुटपाथों के मुक्तिकरण के लिए फिलहाल अभियान चलाया जा रहा है. फुटपाथों पर केवल राहगीरों का अधिकार है, इसे लोगों को खासकर फुटपाथी दुकानदारों को समझना चाहिये और उन्हें सड़क से आठ फीट दूर अपनी दुकान लगानी चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >