बिना छत के चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र, भीषण गर्मी में बच्चों की हालत खराब

KAIMUR NEWS.दुर्गावती प्रखंड की सावठ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति भीषण गर्मी में काफी दयनीय बनी हुई है. केंद्र के पास बाउंड्री तो है, लेकिन छत नहीं है, जिससे बच्चे उसी कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं.

कर्मनाशा.

दुर्गावती प्रखंड की सावठ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति भीषण गर्मी में काफी दयनीय बनी हुई है. केंद्र के पास बाउंड्री तो है, लेकिन छत नहीं है, जिससे बच्चे उसी कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं. दरअसल, दुर्गावती बाजार स्थित इस वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र भाड़े के कमरे में संचालित हो रहा है, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. लेकिन अब तक केंद्र को छत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में तेज गर्मी और तपिश के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी है. भीषण गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गयी है. स्थानीय निवासी मुख्तार फारूकी ने बताया कि केंद्र भाड़े पर चल रहा है और यहां न तो छत की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त सुविधाएं. खुले में ही भोजन बनाया जा रहा है और बच्चे भी वहीं पढ़ रहे हैं.उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >