Kaimur News : 55 केजी में अमृता व आदर्श को स्वर्ण पदक

बिहार दिवस के दूसरे दिन रविवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में मिनी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन व शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओमप्रकाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया

भभुआ नगर. बिहार दिवस के दूसरे दिन रविवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में मिनी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीएन व शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओमप्रकाश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. ताइक्वांडो खेल में 08 बालिका व 12 बालक ने भाग लिया. इसमें अंडर 17 बालिका 55 केजी भार वर्ग में अमृता कुमारी ने स्वर्ण पदक, सृष्टि कुमारी ने रजत पदक लाया. वहीं, अंडर 65 केजी भार वर्ग में सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक, सरस्वती कुमारी रजत पदक एवं लक्की कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया. साथ ही अंडर 17 बालक 55 केजी भार वर्ग में आदर्श कुमार को स्वर्ण पदक, आकाश कुमार तिवारी रजत पदक, अभिनव कुमार को कांस्य पदक. वही 65 केजी भार वर्ग में आर्यन अश्मित ने स्वर्ण पदक, सचिन पटेल ने रजत व रिषभ सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं, कबड्डी में 08 टीम बालिका और बालक की 08 टीम ने भाग लिया. बालिका कबड्डी में उप विजेता उच्च विद्यालय धनेच्छा दुर्गावती व विजेता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सबार रामपुर को घोषित किया गया. वहीं, बालक अंडर 17 बालक वर्ग में उप विजेता डीएवी स्कूल जद्दूपुर व उच्च विद्यालय बड़ौरा रामगढ़ को विजेता घोषित किया गया. साथ ही उपविजेता व विजेता टीम को ट्राॅफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान टेक्निकल पदाधिकारी, रिहा सिंह, रक्षा सिंह, राजू सोनी, उमेश प्रसाद, पप्पू कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार पटेल, इस खेल के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक डाॅ तुलसी प्रसाद सिंह, शौकत अली गद्दी, संजय कुमार, इम्तियाज अली, अशरफ अली, अजय कुमार निषाद, रिंकू अंसारी सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >